फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट से छह लाख की आबादी परेशान: फॉल्ट से रात में बंद हुए केस्को के 11 सबस्टेशन, दिन में भी बाधित रही बिजली आपूर्ति

Sat, 21 May 2022 11:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गर्मी के बढ़ते प्रकोप के बाद अब बिजली संकट भी गहरा होता जा .रहा है। शुक्रवार को भी..ग्रिड ट्रांसमिशनों में फॉल्ट से रात में केस्को के 11 सबस्टेशन बंद हो गए थे। वहीं, दिन में भी 27 सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके चलते नौबस्ता, आजाद नगर, दादा नगर आदि इलाकों के लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शहर की बिजली गुरुवार रात ग्रिड ट्रांसमिशन सबस्टेशन से लड़खड़ा गई। ट्रांसमिशन कार्पोरेशन के तीन सबस्टेशन 220 केवीए आजाद नगर, नौबस्ता और दादा नगर से केस्को के 11 सबस्टेशनों की बिजली बंद रही। रात भर बिजली बंद होने से लोग सो नहीं सके। तमाम लोग सड़क पर निकल आए। इसके अलावा शुक्रवार को दिन में भी कई सबस्टेशनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। फॉल्ट और ट्रिपिंग की वजह से 27 सबस्टेशनों की बिजली प्रभावित रही। रात भर करीब 6 लाख लोग परेशान हुए। कई इलाकों में बिजली न होने से पेयजल संकट भी गहराया। 

विज्ञापन

ग्रिड ट्रांसमिशन सबस्टेशनों से पशुपतिनगर, मछरिया, के ब्लॉक, विकास नगर, सर्वोदय नगर, नवाबगंज, आवास विकास, पनकी, दादा नगर इंडस्ट्रियल एरिया की बिजली गुरुवार रात 11 बजे चली गई। मरम्मत के बाद रात 12:15 बजे जैसे ही फीडर दोबारा चालू किए गए तो ओवरलोडिंग से ट्रिपिंग शुरू हो गई। फीडरों का लोड एक दूसरे फीडरों पर डालने का असर यह हुआ कि 11 सबस्टेशनों के अलावा शहर के दूसरे फीडरों से भी बिजली सुबह चार बजे तक आती-जाती रही। केशवपुरम, आवास विकास-तीन, किदवई नगर, जरीब चौकी, जवाहर नगर, चीना पार्क, दाल मंडी, वाजिदपुर, जाजमऊ, गज्जूपुरवा, मोती नगर की बिजली भी रात भर आती जाती रही।

वहीं, शुक्रवार को कृष्णा नगर सबस्टेशन के शिवकटरा की बिजली शनिदेव मंदिर ट्रांसफार्मर में खराबी होने से शाम पांच बजे चली गई। देर शाम तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी। बर्रा विश्व बैंक पानी की टंकी इलाके की बिजली दिन भर गुल रही। यहां भी दो दिनों से रात के समय बिजली नहीं आ पा रही है। 
विज्ञापन

नयागंज के रामगंज इलाके की बिजली गुरुवार रात दो बजे से सुबह छह बजे तक गुल रही। बार-बार बिजली की आवाजाही लोहारन भट्ठा, राजापुरवा में भी रही। दिन में चौक गुरुद्वारा लाजपत नगर, आजाद नगर कंपनी बाग, बाबूपुरवा अजीतगंज, बारासिरोही, आचार्य नगर, दुरासपोर्ट नगर, गोविंद नगर में दिन भर बिजली गुल रही। कल्याणपुर डिवीजन के केशवपुरम सबस्टेशन में पहले दो दिनों से रात के समय बाधित हो रही थी, गुरुवार की रात फिर बिजली संकट का इलाकाई जनता को सामना करना पड़ा। इसके अलावा ब्रह्म नगर चौराहा, तेजाब मिल कैंपस, बर्रा-छह, गोविंद नगर गांधी पार्क, सिविल लाइंस दूधवाला बंगला में भी बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें