फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टूटी स्ट्रीट लाइट से कटीले तारों में उतरा करंट, मासूम की मौत

Sun, 03 Aug 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के कटका रोड पर खेत किनारे लगे कटीले तार में शनिवार शाम करंट उतर आने से चपेट आए एक मासूम की मौत हो गई। परिजन नगर पंचायत की लगी स्ट्रीट लाइट के टूटे तार से करंट आने का आरोप लगा हंगामा किया। शव कार्यालय के बाहर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

रनियां निवासी रमाकांत द्विवेदी विसायकपुर स्थित एक फैक्टरी में प्राइवेट कर्मी हैं। उनका बेटा आयुष (11) कक्षा चार का छात्र है। रमाकांत ने बताया कि प्रतिदिन की ततरह बेटा शनिवार को स्कूल से आने के बाद अपने बाबा कमलाकांत के साथ खेतों में मवेशी चराने गया था। मवेशियों के खेत से बाहर जाने पर बेटा सड़क पर आ रहा था। खेत में लगे कटीले तारों को छूते ही बेटे को करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि खेत के बाहर करीब दो माह से नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट टूटी पड़ी है। उसमें निकले तारों से ही कटीले तारों में करंट आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को पीएचसी रनियां पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना से नाराज परिजन ने शव को नगर पंचायत कार्यालय के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। कार्रवाई की मांग करते रहे। रनियां थानाध्यक्ष ने गुस्साए लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया तो परिजन ने वहां से शव उठाकर अपने घर पर रख लिया।
इस पर सीओ संजय वर्मा एक ट्रक पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने परिजन को समझाने का प्रयास किया मगर परिजन ने रात नौ बजे तक शव नहीं उठने दिया। देर रात परिजन कार्रवाई के लिए तैयार हुए। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि करंट लगने से बच्चे की मौत हुई है।
परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ईओ नगर पंचायत मनीष राय ने बताया कि बारिश का मौसम है। अर्थिंग से करंट आने की संभावना है। गिरे हुए स्ट्रीट लाइट को जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें