फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चुनाव: स्वतंत्र देव ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा सपा और बसपा सियासी दल नहीं, ट्रस्ट हैं

Sat, 23 Oct 2021 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल सिर्फ देश को ही लूटा है। कांग्रेस की आत्मा उसके नेताओं में बसती है, जबकि भाजपा की पार्टी के कार्यकर्ताओं में।
विज्ञापन
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी कांड और डीजल-पेट्रोल की कीमतों पर अपनी सरकार के मंत्री के विवादित बयानों से घिरी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विरोधियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि ट्रस्ट हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा की यूपी में सक्रियता के सवाल पर कहा कि कांग्रेस ने 70 साल सिर्फ देश को ही लूटा है। कांग्रेस की आत्मा उसके नेताओं में बसती है, जबकि भाजपा की पार्टी के कार्यकर्ताओं में। स्वतंत्र देव शुक्रवार देररात कालपी विधायक नरेंद्र सिंह के गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश को आज मोदी और योगी सरीखे नेताओं की जरूरत है। इन्होंने कभी अपने लिए मकान नहीं बनाए पर जनता को आवास से वंचित नहीं रखा। काम के प्रति ईमानदार भाजपा के नेता अवकाश तक नहीं लेते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके शासन में गुंडागर्दी और छेड़खानी चरम पर थी। बहू-बेटियां तक सुरक्षित नहीं थी। आज भाजपा के शासन में लखनऊ से लेकर कालपी और उरई तक देखें, महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में कमी आई है।

यही नहीं, सपा के शासन में सबसे अधिक धांधली नियुक्तियों के नाम पर होती थी। सैफई का पूरा खानदान झोला लेकर जनता को लूटने निकल पड़ता था। सपा का कोई सिद्धांत नहीं है। भाजपा के शासन में पारदर्शिता से सरकारी नौकरियों में नियुक्तियां हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें