फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा सांसद जिसने एक दिन में बदली तीन पार्टियां, पुलिस इंस्पेक्टर को कहते थे- दरोगी

Fri, 05 Apr 2019 01:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
प्रकाश नारायण त्रिपाठी
यह पहला लोकसभा चुनाव है जब पाठा के शेर कहे जाने वाले पूर्व सांसद प्रकाश टिकरिया के बोल लोग नहीं सुन सकेंगे। डाकू ददुआ के पनाहदाता और अपने बेबाक बोलों के कारण इलाके में रसूख रखने वाले मानिकपुर क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी प्रकाश नारायण त्रिपाठी का नाम दबंग सांसद के रूप में लिया जाता रहा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

दबंगई इतनी कि पुलिस इंस्पेक्टर को हमेशा दरोगी ही कहा

2 of 5
पूर्व सांसद प्रकाश नारायण त्रिपाठी
वैसे तो वे इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में परास्नातक थे, लेकिन आमतौर पर भाषा मानिकपुर के ग्रामीण क्षेत्र की ही बोला करते थे। अपनी भाषा में बात करने वाले शायद वे पहले सांसद थे। पहली बार भाजपा के टिकट पर वर्ष 1991 में बांदा-चित्रकूट सीट से जीतकर दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
पूर्व सांसद प्रकाश नारायण त्रिपाठी
दिल्ली पहुंचने के बाद उनका ठिकाना बांदा की पालीवाल बिल्डिंग या फिर कर्वी में विवेक अग्रवाल का पेट्रोल पंप हुआ करता था।प्रचार के दौरान उनकी देहाती बातों को सुनकर लोग खूब मजा लिया करते थे।

4 of 5
पूर्व सांसद प्रकाश नारायण त्रिपाठी
दबंगई इतनी कि उन्होंने पुलिस इंस्पेक्टर को हमेशा दरोगी ही कहा। पहली बार का टर्म पूरा होने के बाद दूसरी बार एक दिन के अंदर तीन पार्टियों बदलने का अद्भुत रिकार्ड भी कायम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुबह कांग्रेस, दोपहर को सपा और रात होते-होते बसपा के सदस्य बन गए
सुबह कांग्रेस, दोपहर को सपा और रात होते-होते बसपा के सदस्य बन गए थे। अगला लोकसभा का चुनाव इन्होंने शिवसेना से लड़ा। अपने अंतिम समय ये समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें