फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले अखिलेश को तगड़ा झटका! अपने ही भगवाधारी होने के लिए तैयार

Fri, 05 Apr 2019 11:23 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि सपा के खेमे में भाजपाइयों ने सेंध लगा दी है। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रामंशकर कठेरिया के नामांकन में उपस्थिति होने वाले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे के समक्ष सपा के कई दिग्गज नेता भाजपा की सदस्यता ले सकते है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इसकी तैयारियां भी पूरी हो गयी है। अगर ऐसा हुआ तो सपा को नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव
इटावा जिला सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गृह जनपद है। यहां से हमेशा समाजवादी पार्टी का पलड़ा भारी रहता है, लेकिन पिछले चुनाव में मोदी लहर के चलते भाजपा प्रत्याशी ने सपा को पछाड़ कर पौने दो लाख के बड़े अंतर से पराजित कर इटावा लोक सभा सीट पर कब्जा किया था। भाजपा के टिकट पर अशोक दोहरे सांसद बने थे।
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश यादव
इस बार भाजपा ने अशोक दोहरे का टिकट काटकर आगरा के सांसद रहे राम शंकर कठेरिया को भाजपा प्रत्याशी बनाया है। भाजपा हर हाल में इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखना चाहती है। 

 

4 of 5
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
सपा के खेमे में सेंध लगाकर पार्टी का ग्राफ बढ़ाना चाहती है। इसकी भाजपा ने तैयारी भी कर ली है। इसी योजना के तहत पार्टी के नेताओं ने कई दिग्गज सपाइयों को अपने पाले में करने के लिए रणनीति तैयार की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश यादव
इसी के तहत पार्टी के नेताओं ने पारपट्टी क्षेत्र के दो पूर्व ब्लॉक प्रमुख एक पूर्व जिला अध्यक्ष के अलावा बकेवर क्षेत्र के एक ब्राह्मण नेता को अपने पक्ष में कर लिया है। उनके साथ पारपट्टी क्षेत्र के कई गांवों के ग्राम प्रधान अपने सैकड़ों साथियों के साथ शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सपा के गढ़ में भाजपा द्वारा सेंध लगाने से गठबंधन को नुकसान होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें