फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना पूरी : 618 प्रधान और 757 बीडीसी का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना सोमवार कह दोपहर एक बजे तक चली। इसमें सभी 618 ग्राम पंचायतों व 757 क्षेत्र पंचायत सीटों का परिणाम घोषित कर दिया गया। जबकि, जिला पंचायत की गिनती पूरी होने के बाद भी रात दस बजे तक केवल 13 सीटों का परिणाम घोषित हो सका जबकि 19 सीटों में मतों की फीडिंग न होने से विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सका। सभी विजयी प्रत्याशियों को माती में एडीएम वित्त ने प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन

जिले के सभी दस केंद्रों में सोमवार दोपहर एक बजे तक मतगणना चलती रही। परिणाम घोषित हो सके। रविवार को रात दस बजे तक 308 ग्राम पंचायतों का परिणाम आया था। पूरी रात मतगणना चलती रही। सोमवार दोपहर में समाप्त हुई। रविवार की रात दस बजे के बाद शेष शेष 310 ग्राम पंचायतों के परिणामों की घोषणा सोमवार को कर दी गई। नव निर्वाचित प्रधानों को मतगणना स्थलों में रिटर्निंग आफीसरों ने प्रमाण पत्र सौंपे। इसके बाद वह समर्थकों के साथ जश्न मनाते घर पहुंचे। रविवार रात तक क्षेत्र पंचायत की 254 सीटों का परिणाम आया था।
सोमवार को इनकी मतगणना पूरी करते हुए शेष 503 सीटों का परिणाम घोषित कर दिया गया। सभी नव निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र भी सौंप दिए गए। ग्राम पंचायत सदस्यों की मतगणना का काम भी पूर हो गया। सबसे से अधिक मारामारी जिला पंचायत की सीटों में रहीं। जिले की सभी 32 सीटों में से रात दस बजे तब सिर्फ 13 का ही परिणाम आ सका। इन प्रत्याशियों को माती मुख्यालय बुलाकर रिटर्निंग आफीसर एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल ने प्रमाण सौंपे। प्रमाण पत्र मिलते नवनिर्वाचित सदस्य खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें