फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना पूरी, विवाद में फंसा रिजल्ट, किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मतगणना पूरी होने के बाद भी जिला पंचायत के विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र देने में देरी हुई। इससे नाराज कई नवनिर्वाचित सदस्यों ने अपने समर्थकों के साथ नाराजगी जताकर माती मुख्यालय में हंगामा किया। राजपुर की निर्वाचित सदस्य ने मतगणना पूरी होने के दस घंटे बाद भी प्रमाण पत्र न मिलने से धांधली की आशंका जताई।
विज्ञापन

जिला पंचायत की गिनती पूरी होने के बाद सभी को प्रमाणपत्र के लिए माती मुख्यालय पहुंचने के लिए कहा गया। जिला पंचायत के रिटर्निंग अफसर एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल को बनाया गया। नव निर्वाचित सदस्य माती पहुंचे तो वहां मतगणना केंद्रों से मतों की फीडिंग रिपोर्ट न आने की बात कहकर इंतजार करने के लिए कहा गया। अधिकांश सदस्य घंटों इंतजार करते रहे। तभी भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले, भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार, अकबरपुर विधायक प्रतिभा शुक्ला समेत कई पूर्व जिलाध्यक्ष व सत्तादल से जुड़े लोग डीएम दफ्तर पहुंच गए।
भाजपा से बगावत करके व अन्य दलों से निर्वाचित हुए सदस्यों ने धांधली की आशंका जताई। प्रमाण पत्र वितरण में जितनी देरी होती रही उतनी उनकी आशंकाओं को बल मिला। डीएम दफ्तर के बाहर जैसे ही जनप्रतिनिधि सांसद निकले तो बाहर मौजूद राजपुर द्वितीय सीट से विजयी ऊषा कटियार और देवराहट की प्रेमा कठेरिया ने प्रमाण पत्र दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने बात को गंभीरता से नहीं लिया तो समर्थकों के साथ गाड़ी का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सांसद व विधायकों ने सभी को भरोसा दिया कि मतों की फीडिंग के बाद प्रमाण पत्र मिल जाएगें। इसके बाद भी नव निर्वाचित सदस्य प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाया। इसी वजह से प्रमाण पत्र देने में हीलाहवाली करने की बात कहीं। इसके पहले मतगणना के दौरान भोगनीपुर विधायक व अन्य भाजपाइयों ने मतगणना स्थलों में काफिले के साथ गए थे। अन्य दलों के लोगों ने हेराफेरी की आशंका जताई थी।
जिला पंचायत सदस्यों की मतगणना सभी दस केंद्रों में हुई है। वहां से मतों की ऑनलाइन फीडिंग के बाद डाटा जिले स्तर पर आना था। मतगणना केंद्रों में फीडिंग में समय लगने से नव निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र देने में विलंब हुआ है। पूरी निष्पक्षता के साथ विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे जा रहे हैं। जितेंद्र प्रताप सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें