फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के गुस्से से 70 गांवों में 22 घंटे बिजली रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरौर (कानपुर देहात)।
विज्ञापन

रविवार को संविदा लाइनमैन की मौत के बाद बरौर उपकेंद्र में शव रखे जाने के बाद वहां के कर्मचारी विद्युत सप्लाई बंद कर मौके से चले गए थे। इससे बरौर उपकेंद्र से जुड़े 70 गांवों की विद्युत सप्लाई 22 घंटे तक प्रभावित रही। बिजली ठप रहने से लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर उपकेंद्र के कर्मचारी सप्लाई चालू करने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
बरौर विद्युत उपकेंद्र से बरौर, दुर्जनपुरवा, थनवापुर, मीनापुर, रायरामापुर, बरगवां, केशी, कुटरा, गजा का पुर्वा, निगोही, हाजीपुर, कैलई, कलेनापुर, डुड़ियामऊ, सैदलीपुर, किशोरपुर, गुरूगांव, प्रहलादपुर, मकरंदापर, बम्हनौती, जलालपुर, मुरलीपुर, डीघ समेत 70 गांव जुड़े हैं। पांच दिन पूर्व उपकेंद्र का एक संविदा कर्मी नलकूप ठीक करने गया था, वहां पर आपूर्ति चालू होने से वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। रविवार को परिजन व ग्रामीण संविदा कर्मी का शव लेकर उपकेंद्र पहुंचे थे। ग्रामीणों का गुस्सा देखकर विद्युत कर्मचारी सप्लाई बंद कर उपकेंद्र में ताला डालकर चले गए थे। उपकेंद्र से जुड़े सभी गांवों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई थी।
विज्ञापन

बरौर के मुन्ना तिवारी, बाबी सचान, रवि द्विवेदी, बरगवां के अखिलेश कुमार, दयालताला के ओमप्रकाश, डीघ के अश्वनी शुक्ला, राजनारायण द्विवेदी, मुरलीपुर के अखिलेश सचान, सैदलीपुर के महेश सचान ने बताया कि रविवार की शाम से विद्युत सप्लाई ठप रही। पानी की टंकी में लगा नलकूप न चलने से पेयजल का संकट हो गया। लोगों को गर्मी और उमस के चलते रात गुजारनी पड़ी। इधर, सोमवार को एसडीएम के आश्वासन पर परिजन उपकेंद्र से शव ले गए। इसके बाद विद्युत सप्लाई चालू की गई। इस दौरान 22 घंटे तक विद्युत सप्लाई प्रभावित रही।
विज्ञापन

जांच अधिकारी परिजनों के सामने निकालेंगे अभिलेख
बरौर। मृतक संविदा लाइनमैन दीपक के परिजनों ने उपकेंद्र से अभिलेख गायब कर दिए जाने का आरोप लगाने लगे। एसडीएम राजीव राज ने उपकेंद्र के सभी कमरों में ताला डलवा दिया। उन्होंने कहा कि विद्युत कर्मचारी को बुलाया गया है, अपने सामने सप्लाई चालू करा दें। इसके बाद ताला बंद करके जाएं। जांच अधिकारी उनकी मौजूदगी में अभिलेख ले जाएंगे। इसके बाद उपकेंद्र के ताले की चॉबी कर्मचारियों को दे दी जाएगी। इस पर परिजन संतुष्ट हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें