फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर ट्रांसफार्मर की बुशिंग फुंकने से जैनपुर की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जैनपुर सब स्टेशन के पॉवर ट्रांसफार्मर की बुशिंग शनिवार सुबह फुंक गई। यार्ड में जंफर फाल्ट हो गया। जंफर की मरम्मत कर दूसरे पॉवर ट्रांसफार्मर से माती फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई, लेकिन जैनपुर फीडर की बिजली आपूर्ति दस घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। औद्योगिक क्षेत्र की बिजली गुल रहने से 50 से अधिक फैक्टरियों में काम प्रभावित रहा। आवासीय क्षेत्र के लोग पेयजल किल्लत के साथ उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन

जैनपुर सब स्टेशन में दस एमवीए व पांच एमवीए के दो पॉवर ट्रांसफार्मर हैं। यहां से कलक्ट्रेट, माती रोड, जैनपुर आवासीय बस्ती, गजनेर रोड व औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है। शनिवार सुबह आठ बजे दस एमवीए ट्रांसफार्मर की बुशिंग फुंक गई। इसके साथ ही यार्ड में जंफर फाल्ट आ गया। इस वजह सेे सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यार्ड की मरम्मत कर दोपहर 12 बजे माती फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी। बुशिंग की खामी को दुरुस्त नहीं किया जा सका। बाद में रूरा एसडीओ ईश्वरचंद्र तिवारी ने टेस्ट विंग से मैकेनिक बुलवाए। हालांकि देर शाम तक बुश्ंिाग का फाल्ट दुरुस्त नहीं हो सका।
बिजली गुल होने से गजनेर रोड बस्ती तथा जैनपुर आवासीय क्षेत्र के लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। सबमर्सिबल पंप नहीं चलने से लोगों को पीने का पानी हैंडपंप से भरकर लाना पड़ा। जैनपुर आवासीय कालोनी के यतेंद्र गुप्ता, साधना, अजय पाल, विभा सिंह ने बताया कि पूरे दिन बिजली गुल रही। जेई रचित मौर्य ने बताया कि पॉवर ट्रांसफार्मर की बुशिंग की खामी को दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें