फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवती की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
असलम की फाइल फोटो - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। शुक्रवार रात ससुराल से घर जा रहा एक युवक बिल्हौर मार्ग पर सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कानपुर नगर के बिल्हौर देवासराय गांव निवासी मेहंदी हसन ने पुलिस को बताया उसका बेटा मोहम्मद असलम (28) कानपुर में सिलाई का काम करता था। शुक्रवार को वह रसूलाबाद के पांडेय निवादा काशीपुर ससुराल गया था। रात मेें वह बाइक से घर वापस आ रहा था। रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग पर तिस्ती गांव के पास उसके सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। वहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस सड़क हादसे में मौत होना मान रही है।
परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताकर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि अगर वाहन की टक्कर होती तो बाइक क्षतिग्रस्त होती। मोहम्मद असलम का एक जुलाई को पड़ोसियों से विवाद हुआ था। थाना प्रभारी चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शव देख गर्भवती पत्नी बेहाल
असलम की मौत की जानकारी गर्भवती पत्नी जैहरा बेगम को दी गई तो वह फूट-फूटकर रोने लगी। शव देखकर वह बेहाल हो गई। मृतक का इकलौता बेटा समीर भी पिता की मौत के बाद रोता रहा। घटना के बाद मां नूरजहां बानो, पिता मेहंदी हसन, भाई नूर आलम, मोहम्मद यामीन, नबी आलम बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें