फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: तालाब में मिला दो दिन से लापता बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 08 Sep 2026 10:41 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया

सार

Auraiya News: सांफर गांव में मंगलवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब में एक वृद्ध का शव उतराता मिला। शव दिखाई देने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो दयाशंकर त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांफर निवासी दया शंकर त्रिपाठी (61) रविवार शाम घर से कहीं चले गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब में उनका शव उतराता देखा। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

वृद्ध की मौत तालाब में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दया शंकर त्रिपाठी की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी नीरज देवी और पुत्र संजय तिवारी व आशुतोष तिवारी का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वृद्ध का शव तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया गया है।



http://

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें