इटावा के बसरेहर में चौबिया थाना के ग्राम बीना के पास आसित मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास शनिवार सुबह बदमाशों ने बाइक सवार दंपति को तमंचे के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने महिला की गोद से आठ माह की बच्चे छीनकर झाड़ियों में फेंक दिया और पति को गोली मारने की धमकी देकर नगदी व जेवर लूट ले गए।
दिनदहाड़े हुए सनसनीखेज वारदात की पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। गनीमत रही कि बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के कलाबरी निवासी जमालुद्दीन की सुसराल उसराहार थाना क्षेत्र के बबुनीपुर मे हैं। वह पत्नी शमा बेगम और बेटी को लेकर दादी सास के चालीसा में शामिल होने गया था।