फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में मासूम के साथ दुष्कर्म: आठ साल की बच्ची का अपहरण कर किया कुकृत्य, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 24 May 2022 03:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपहरण के बाद एक मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बेहंदर के कासिमपुर थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोमवार रात एक युवक ने मां के साथ सो रही आठ वर्षीय बच्ची को घर से अपहरण कर लिया। इसके बाद बच्ची के साथ गांव के बाहर तालाब के किनारे दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

दुष्कृत्य को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बालिका को खून से लथपथ खेतों मे छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पीड़ित बच्ची ने परिजनों को दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। 
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने थाने मे तहरीर देकर बताया की बीती रात वो आठ वर्षीय बेटी के साथ घर में सो रही थी। इसी अल्लीपुर टंडवा का निवासी नन्हे पासी उसकी बेटी को उठा ले गया और गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित बच्ची की चीखपुकार सुनकर घटनास्थल पर मां पहुंची, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ मासूम ने घटना की जानकारी मां को बताई। सूचना पर एसओ हरिशंकर प्रजापति ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें