फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में प्रेमी युगल फांसी पर झूला: समाज की बंदिशों से था परेशान, परिजनों ने नहीं दी पुलिस को तहरीर

Fri, 20 May 2022 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक 19 वर्षीय लड़के और 18 वर्षीय लड़की के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उनके परिजनों ने समाज और रिश्ते की दुहाई देकर दोनों को अलग रहने की हिदायत दी थी। इससे परेशान होकर दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में समाज और परिवार की रोकटोक से आजादी पाने के लिए प्रेमी युगल ने फांसी लगा ली। दोनों के शव गांव में शहतूत के पेड़ से लटके पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिवारों ने पुलिस के आने से पहले ही शव का दाह संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि घटना में किसी ने शिकायत नहीं की है, इसलिए अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इधर, ग्रामीणों में युवक और युवती के प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने की बातें शुरू हो गई हैं। हालांकि दोनों के परिवार इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
बता दें कि घटना मल्लावां कोतवाली के सेवालापुरवा की है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव निवासी शिवचरण के धर्मेंद्र (19 ) के साथ शिवपाल की  पुत्री शब्बो (18) का शव सहतूत के पेड़ से लटका मिला। शहतूत का पेड़ शिवपाल के घर के ठीक पीछे है। धर्मेंद्र और शब्बो का प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। इसकी खबर जब परिवार को लगी ,तो परिवार वालों ने समाज की भी दुहाई देकर दोनों को अलग रहने की हिदायत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बंदिशों से खुद को आजाद करने के लिए दोनों ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद दोनों के ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि किसी ने भी इस मामले की शिकायत नहीं की है। पुलिस को सूचना भी नहीं दी गई है, जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें