फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बारिश में घर और दीवारें ढहने से आठ लोग घायल

Tue, 31 Jul 2018 06:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- अलग-अलग जगह हुए हादसे, बिलग्राम में गिरी बिजली
विज्ञापन
1 of 5
बारिश में घर और दीवारें ढही - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में बारिश के कारण अलग-अलग जगह दीवार और घर ढहने से आठ लोग घायल हो गए। वहीं बिलग्राम में दो घरों पर बिजली गिरने से दीवारें ढह गईं।
 
विज्ञापन

2 of 5
बारिश में घर और दीवारें ढही - फोटो : अमर उजाला
कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम कामीपुर निवासी बहादुर (65) मंगलवार सुबह घर की कच्ची दीवार के पास बैठे थे। अचानक दीवार ढह गई। इससे वह घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम भीठादान निवासी बारिश अली (52) के मकान की कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर वह घायल हो गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
शहर के ट्रांजिस्ट हास्टल की गिरी दीवार। - फोटो : अमर उजाला
सांडी थाना क्षेत्र के जजवासी निवासी कुसुमा (35) पत्नी अश्वनी दीवार गिरने से घायल हो र्गइं। वहीं बेहटा गोकुल के झरसा आलमपुर निवासी शाहिद (36) पुत्र यूनुस भी दीवार के मलबे में दबकर जख्मी हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के ट्रांजिस्ट हास्टल की दीवार भी बारिश में ढह गई।

 

4 of 5
संडीला के मोहल्ला मकुमकुआ में गिरी मकान की छत। - फोटो : अमर उजाला
शाहाबाद में नगर के मोहल्ला गढ़ी खुर्द निवासी अनिल कुमार पुत्र झिगरी के घर में टिन शेड बारिश के कारण गिर गया। उसके नीचे दबकर अनिल का पुत्र अनुराग (12), पुत्री हर्षिता (8), प्राची (6) और  आयुष (4) घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजस्व निरीक्षक ऋषि दीक्षित, अनिल त्रिपाठी ने नुकसान का आकलन किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश में घर और दीवारें ढही - फोटो : अमर उजाला
संडीला में नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 4 के मकुमकुआ निवासी ओम प्रकाश पुत्र कल्लू राम का मकान ढह गया। इसमें परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। हरपालपुर के अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार गांव निवासी लाखन सिंह के घर की पक्की दीवार गिरने से मलबे में दबकर भैंस व तीन गाय घायल हो गईं। 

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना निवासी लक्ष्मीकांत के मकान की छत ढह गई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सड़ियापुर निवासी रामसागर और श्रीकिशन के मकान पर  मंगलवार को बिजली गिर पड़ी। इससे मकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें