दो दिन से यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में हो रही भारी बारिश की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आसमानी कहर से जनजीवन बेहाल है।
विज्ञापन
2 of 7
बारिश से जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह जल भराव से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गयी है। कानपुर शहर व आसपास के कई जिलों में जगह-जगह सड़कें धंस गईं, पेड़ गिरे, खंभे टूटे और बिजली गुल रही। कई जगह जर्जर मकान ढह गए।
विज्ञापन
3 of 7
बारिश से जलभराव
कानपुर शहर के फीलखाना थाना क्षेत्र में तीन मंजिला जर्जर मकान ढह गया। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
4 of 7
बारिश से जलभराव
विभाग की मानें तो यूपी के आसपास के जिलों में कानपुर देहात, कन्नौज, उन्नाव, इटावा, बांदा, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, जालौन आदि क्षेत्र के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। यहां भारी बारिश का खतरा लगातार मंडरा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
बारिश से जलभराव
मौसम विभाग के अनुसार अभी एक हफ्ते तक बारिश का यही हाल रहेगा। यूपी के तमाम शहरों में झमाझम बारिश की संभावना है। एेसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो पिक
पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इस महीने अभी तक 288.4 मिमी बारिश हो चुकी है। जुलाई के महीने मेें होने वाली औसत बारिश 350 मिमी से आंकड़ा अभी थोड़ा दूर है।
अभी दो दिन ऐसी ही बारिश होते रहने की उम्मीद है। जोरदार बारिश से नमी तेजी से बढ़ी है। रात के समय में हवा में नमी 100 प्रतिशत तक जा पहुंची। एक दिन में 24 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।