फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में रक्तदान कर आठ लोग बने महादानी, डीएम ने दिए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
रक्तदाता को प्रमाण पत्र देते डीएम मौजूद सीएमओ, सीएमएस व अन्य। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। यहां 30 लोगों ने पंजीयन कराया। इसमें 15 लोग रक्तदान करने के लिए पहुंचे। जांच के बाद उपयुक्त पाए गए आठ लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का डीएम जेपी सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। डीएम ने इस दौरान कहा कि अमर उजाला की यह पहल बेहद सराहनीय है। रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य है। रक्त की जरूरत इसी तरह के महादानियों की वजह से पूरी होती है।
सीएमओ डॉ. एके सिंह ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन और लोगों को जागरूक करने की मुहिम सराहनीय है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वीपी सिंह ने कहा कि 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने पंजीकरण कराया था, इसमें से 15 लोग रक्तदान करने के लिए ब्लड बैंक पहुंचे। यहां जांच के बाद आठ महादानियों ने रक्तदान किया।
डीएम ने महादानियों को प्रमाण पत्र सौंपें। इस दौरान जिला अस्पताल महिला की सीएमएस डॉ. वंदना सिंह, सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा, डॉ. वीपी सिंह, समाजसेवी कंचन मिश्रा, राहुल अग्निहोत्री, ब्लड बैंक कर्मी शशांक रावत आदि मौजूद रहे।
इन्होंने किया स्वैच्छिक रक्तदान
शिविर में अकबरपुर के शंकर दयाल नगर निवासी जितेंद्र कुमार अवस्थी, सिकंदरा के मोहम्मदनगर निवासी रचित सिंह, सिकंदरा के सुबोध कुमार, अर्जुन राना, अमन कुमार ने रक्तदान किया। वहीं शिवली थाने में तैनात आरक्षी अनुज कुमार सिंह, प्रशिक्षु आरक्षी विपिन यादव व राजेश कुमार ने तीसरी बार रक्त दान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें