प्रवासियों को लाने और ले जाने के लिए रेलवे ने आठ जोड़ी नई ट्रेनें शुरू की हैं। मुंबई में लॉकडाउन होने से वहां से ज्यादातर प्रवासी पलायन करने को मजबूर हैं। एक फेरे वाली ज्यादातर ट्रेनें मुंबई और बांद्रा से शुरू हो रही हैं, क्योंकि देश के विभिन्न राज्यों के प्रवासी वहां जाकर काम करते हैं। इससे पहले भी करीब एक माह में रेलवे दो दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रवासियों के लिए चला चुका है।
- ट्रेन संख्या 01239 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 28 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे चलकर दूसरे दिन दोपहर 2:45 बजे कानपुर सेंट्रल और रात 11:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 30 अप्रैल को वापसी मेें ट्रेन संख्या 01240 गोरखपुर से सुबह चार बजे चलकर दोपहर 12:25 बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार की दोपहर 1:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 01249 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से 29 अप्रैल की शाम 5:15 बजे चलकर शुक्रवार रात 8:30 बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार सुबह 5:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 01250 गोरखपुर से एक मई की सुबह 9:45 बजे चलकर शाम 6:10 बजे कानपुर सेंट्रल और रविवार की रात 11 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 01243 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से 25 अप्रैल की शाम 5:15 बजे चली, जो सोमवार रात 8:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंची। मंगलवार सुबह 5:15 बजे यह ट्रेन गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन संख्या 01244 गोरखपुर से 27 अप्रैल की शाम 5:40 बजे चलकर रात 2:05 बजे कानपुर सेंट्रल और गुरुवार सुबह 5:20 बजे छत्रपति शिवाजी टर्मिनल पहुंचेगी।