फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में छात्रा से मोबाइल लूटने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Thu, 27 Aug 2026 12:28 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा

सार

Etawah News: जीआईसी गेट के सामने कोचिंग से घर लौट रही 11वीं की छात्रा से मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने आठ दिन बाद एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
छात्रा से मोबाइल लूटने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उसके कब्जे से छात्रा से लूटा गया मोबाइल, तमंचा, कारतूस और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर इटावा समेत अन्य जिलों में चोरी, छिनैती और आर्म्स एक्ट के नौ मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन

गांधीनगर निवासी एलआईसी एजेंट चंद्रवीर सिंह की बेटी 18 अगस्त की शाम करीब सात बजे बलराम सिंह चौराहे से कोचिंग पढ़कर पैदल घर लौट रही थी। जीआईसी स्कूल ग्राउंड के गेट के पास पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया था। घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। 19 अगस्त को चंद्रवीर सिंह की तहरीर पर सिविल लाइन थाने में छिनैती की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पुलिस को देखते ही आरोपी ने की फायरिंग

सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार रात एसओजी, सर्विलांस और सिविल लाइन पुलिस की टीम ने ठंडी पुलिया-लाइन सफारी के पास घेराबंदी की थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। उसकी पहचान शुभी राजपूत निवासी किल्ली सुल्तानपुर, थाना बसरेहर के रूप में हुई।
विज्ञापन

लूटा मोबाइल और तमंचा बरामद

तलाशी में आरोपी के पास से एक तमंचा, एक कारतूस और छात्रा से लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ जीआईसी गेट के पास छात्रा से मोबाइल छीनने की बात स्वीकार की है। घटना में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें