कानपुर। डीबीएस महाविद्यालय के बीएड विभाग में शनिवार को नए शिक्षण सत्र 2025-26 का शुभारंभ स्वागत समारोह के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की नींव है।
उन्होंने नवागंतुक छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि एवं विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार उपाध्याय ने गुरु-शिष्य परंपरा पर विचार रखे। स्व वित्त पोषित पाठ्यक्रम के निदेशक डॉ. गौतम हाल ने संस्थान की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रम नियमावली और छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. किरण अवस्थी ने किया। मौके पर डॉ. अरुणेश अवस्थी, डॉ. ब्रजेंद्र सिंह, डॉ. मोहन मिश्रा, डॉ. ज्योति सहित सभी संकाय सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)