फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 10 लाख का चेक देने के बाद व्यापारी को नहीं भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। एसजीएसटी विभाग वैट और जीएसटी के बकाया भुगतान न करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। टॉप 10 लिस्ट भी बनाई गई है। एक मामले में व्यापारी को पहले गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उनकी ओर से 10 लाख का चेक देने और शेष का जल्द भुगतान करने की अंडरटेकिंग देने के बाद उन्हें जेल नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ग्रेड एक राज्य कर कानपुर जोन द्वितीय, आरएस विद्यार्थी, संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर सभाग-सी कानपुर ने वैट बकाया वसूली के लिए बकाएदार सर्वश्री नेमचंद्र रतन कुमार फर्म पर कार्रवाई की। फर्म स्वामी ने व्यापार बंद कर दिया था। और कोई बकाया धनराशि जमा नहीं की। विभाग लंबे समय से बकाएदार कि तलाश में थी। शुक्रवार को बकाएदार के निवास स्थान का पता लगने पर खंड 12 कानपुर की टीम डिप्टी कमिश्नर धीरेंद्र कुमार की अगुवाई में अशोक नगर पहुंची लेकिन वहां पर बकाएदार नहीं मिले। फिर पता चला कि वो स्वरूपनगर में हैं। तब अरेस्ट वारंट जारी कर दिया गया। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए डिप्टी कमिश्नर, असिटेंट कमिश्नर, सोमांक चौहान, संग्रह अमीन, अरविंद चौरसिया पुलिस दल के साथ व्यापारी के आवास पर पहुंचे और उत्कर्ष गोयल को गिरफ्तार कर लिया गया। उत्कर्ष गोयल ने टीम को बकाए के संबंध में पहले कोई जानकारी न होने की बात बताई। हालांकि बाद में 10 लाख रुपये का चेक दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें