फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ईडी ने पूर्व विदेश मंत्री के जाकिर हुसैन ट्रस्ट का खंगाला रिकॉर्ड, लेखपाल बोला- भूखंडों केे बारे में पूछा

Fri, 01 Mar 2024 11:19 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: लेखपाल सचिन मिश्र ने बताया कि ट्रस्ट से जुड़े सभी भूखंडों का रकबा करीब आठ से 10 हेक्टेयर होगा। जांच के लिए आए अधिकारी के पूछने पर उन्होंने भूखंडों की गाटा संख्या, प्रत्येक भूखंड का क्षेत्रफल आदि बता दिया। उनसे और कोई जानकारी नहीं ली गई।
विज्ञापन
पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में नवाबगंज के गनीपुर जोगपुर स्थित पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व पत्नी लुईस खुर्शीद के जाकिर हुसैन ट्रस्ट में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक अधिकारी ने जांच की। उन्होंने लेखपाल से ट्रस्ट की संपत्तियों के संबंध में जानकारी ली। इसके साक्ष्य के लिए ट्रस्ट के भवन व भूमि के फोटो भी खींचे।

विज्ञापन

कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद के जाकिर हुसैन ट्रस्ट के खिलाफ दिव्यांग उपकरण के घोटाले की जांच चल रही है। गुरुवार को ईडी की टीम नवाबगंज पहुंची। वहां क्षेत्रीय लेखपाल सचिन मिश्र को साथ लेकर अधिकारी ट्रस्ट के कार्यालय पहुंचे।
ईडी अधिकारी ने लेखपाल से ट्रस्ट से जुड़े भूखंडों की गाटा संख्या और उनके क्षेत्रफल की जानकारी लेकर अपने रजिस्टर पर दर्ज की। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक लेखपाल के साथ ट्रस्ट की संपत्तियों का ब्योरा एकत्र किया। इसके साथ ही ट्रस्ट के गेट व तार की फेंसिंग आदि के फोटो लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया
लेखपाल सचिन मिश्र ने बताया कि ट्रस्ट से जुड़े सभी भूखंडों का रकबा करीब आठ से 10 हेक्टेयर होगा। जांच के लिए आए अधिकारी के पूछने पर उन्होंने भूखंडों की गाटा संख्या, प्रत्येक भूखंड का क्षेत्रफल आदि बता दिया। उनसे और कोई जानकारी नहीं ली गई। अधिकारियों के आदेश पर वह ईडी के साथ जांच कराने गए थे। वहीं, ईडी से आए अधिकारी ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें