फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान और करीबियों के यहां छापा: सोलंकी की 100 करोड़ की संपत्ति जब्त होने के साथ ही टेढ़ी हो गई थी ईडी की नजर

Fri, 08 Mar 2024 12:17 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई के घर पर ईडी ने छापा मारा है। गुरुवार तड़के सुबह अफसरों की टीम अचानक उनके घरों पर पहुंची।
विज्ञापन
सपा विधायक के घर ईडी की छापेमारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा विधायक इरफान सोलंकी एक साल पहले उस समय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की नजर में आ गए थे, जब उनकी करीब 100 करोड़ की संपत्ति जब्त हुई थी। इसके बाद से ईडी अपने स्तर पर अंदर ही अंदर जांच कर रही थी। इसके बाद गुरुवार को भारी भरकम टीम के साथ इरफान, उनके भाई, चाचा और दो सहयोगियों के यहां छापा मारा।

विज्ञापन


दरअसल, जाजमऊ में एक प्लॉट में आगजनी के बाद 26 दिसंबर 2022 को सपा विधायक इरफान सोलंकी को गैंग लीडर बनाते हुए रिजवान, शौकत पहलवान, इजराइल आटेवाला और मोहम्मद शरीफ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई थी। विवेचना में हाजी अज्जन, मुर्सलीन उर्फ भोलू और मन्नू रहमान को भी शामिल किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 27 मई 2023 को 1450 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद अलग-अलग कार्रवाई में इरफान की करीब 100 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। ईडी के सूत्रों की मानें तो इसी के बाद ईडी ने नजर रखनी शुरू कर दी थी। उसमें अहम सबूत और तथ्य सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।

काले धन और बेनामी संपत्तियों को लेकर हुई थी जांच
ईडी सूत्र बताते हैं कि सपा विधायक और उनके करीबियों की संपत्तियों और काले धन को लेकर पहले तथ्य जुटाए गए थे। यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि जो संपत्तियां जब्त हुईं, आखिरकार उसे खरीदने के लिए पैसे कहां से आए। जमीनों पर अगर जबरन कब्जा किया गया है तो कार्रवाई क्या हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें