प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उदय देसाई और उनके सहयोगियों की करीब 800 करोड़ रुपये की अन्य अचल संपत्तियों पर भी निगाह जमा चुका है। इनके दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। अब तक हुई जांच में 185 करोड़ की अचल संपत्तियां बेनामी पाई गई हैं।
इन्हें कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि ईडी को उदय देसाई, विक्रम कोठारी और इनके सहयोगी करीब दर्जनभर बड़े कारोबारियों के नाम 1000 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति होने की जानकारी करीब एक साल पहले मिली थी। जांच में जब्त संपत्तियों के अलावा भी कई के बेनामी होने की बात सामने आ रही है।
अगले कुछ महीने में इन पर भी कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि उदय देसाई, विक्रम कोठारी और इनके सहयोगियों ने कई शहरों में बड़े-बड़े अपार्टमेंट बनवाए हैं। इन्हें ग्राहकों को बेच भी दिया गया है। अब इस बात पर मंथन किया जा रहा है कि ऐसी संपत्तियों को कब्जे में कैसे लिया जा सकता है।