फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ईडी ने विकास दुबे के करीबियों पर कसा शिकंजा, 10 बैंक खाते सीज

Wed, 14 Sep 2022 07:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

विकास दुबे से जुड़े लोगों की चार सौ से ज्यादा संपत्तियों की सूची ईडी ने तैयार की है। इस संबंध में लगातार साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके चलते ही बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विकास दुबे के करीबियों पर शिकंजा कसा है। इनके बैंक खातों के संबंध में जानकारी जुटाई है। कानपुर में दो दिन रहकर पंजाब एंड सिंध बैंक में विकास के करीबी लोगों के खातों की जांच की और 10 खाते सीज भी किए। कुछ के बयान दर्ज करने के साथ ही बैंक अफसर से भी पूछताछ की।

विज्ञापन


हालांकि बैंक प्रबंधन इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर रहा है। वहीं देर शाम अफसर लौट गए। सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ईडी के दो अफसर बैंक पहुंचे और जरूरी दस्तावेज लिए। एक दिन पहले बैंक के अफसर से कई घंटे पूछताछ की गई।

सूत्रों ने बताया कि विकास दुबे से जुड़े लोगों की चार सौ से ज्यादा संपत्तियों की सूची ईडी ने तैयार की है। इस संबंध में लगातार साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। इसके चलते ही बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं। बताया कि बैंक में अनूप सिंह परिहार, उत्तम सिंह, दीपक मिश्रा, जय बाजपेई, आलोक शुक्ला, उपेंद्र परिहार, राहुल सिंह, दीपेंद्र परिहार आदि के खातों की जांच की गई। अनूप और उपेंद्र से पूछताछ की गई। सूत्रों ने बताया कि दो साल पहले ईडी के लखनऊ मुख्यालय ने केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें