फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कुंभ से लौटने लगी ई-बसें, पटरी पर लौटेगी परिवहन व्यवस्था

Fri, 28 Feb 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। कानपुर से रनियां के बीच चलने वाली ई-बसें प्रयागराज चले जाने से दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही थी। गुरुवार शाम को सभी बसों को अहिरावां डिपो के लिए रवाना किया गया। अब फिर से सभी बसों का रनियां रूट पर संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

रनियां से घंटाघर रूट व रामादेवी रूट जाने वाले यात्रियों को सुविधा देने के लिए ई-बसें चल रही हैं। इनमें से रनियां से रामदेवी जाने के लिए 6 और घंटाघर जाने के लिए 4 ई-बसे संचालित हैं। इन बचों को 13 जनवरी को प्रयागराज भेज दिया गया था। रनियां से संचालन बंद होने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी हो रही थी। हालांकि लोग अन्य संसाधनों से आवाजाही कर रहे थे। मगर ई-बसों से सफर आसान होता था और समय लोग रनियां औद्योगिक क्षेत्र में काम पर पहुंच जाते थे।
इधर कुंभ समाप्त होने के बाद अब ई-बसों को वापस किया जाने लगा है। एक मार्च से ई-बसों के रनियां से संचालित होने की उम्मीद हैं। इस संबध ने असिस्टेंट स्टेशन इंचार्ज सुनीत कुमार ने बताया गुरुवार को शाम सभी बसे प्रयागराज महाकुंभ से वापस अहिरवां डिपो के लिए प्रस्थान करेंगी। इनमें कानपुर से भेजी गई 75 ई-बसें शामिल हैं। इनमें रनियां रूट पर चलने वाली बसे भी शामिल थी। सभी बसों के वापस आने पर जल्द इनका रनियां-कानपुर संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें