फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत का गम छोड़ एसडीएम ने डयूटी का निभाया फर्ज

विज्ञापन
कोविड संक्रमण से पिता की मौत के बाद ड्यूटी पर मुस्तैद भोगनीपुर एसडीएम दीपाली भार्गव से जानकारी ल? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। पिता की मौत का गम होने के चलते आंखें नम जरूर रहीं पर फर्ज के आगे भावुकता को आड़े नहीं आने दिया। ड्यूटी के प्रति यह जज्बा भोगनीपुर एसडीएम दीपाली भार्गव ने दिखाया। कोरोना संक्रमित पिता की रविवार को मौत हो गई थी। वह सोमवार को चुनाव ड्यूटी पर मुस्तैद रहीं। जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा की तारीफ करते हुए दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया और सांत्वना दी।
विज्ञापन

भोगनीपुर तहसील की एसडीएम दीपाली भार्गव के पिता की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। शनिवार को उन्हें केंद्रीय विद्यालय में बने कोविड एल-वन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में हालत ज्यादा बिगड़ गई। तमाम कोशिशों के बाद भी रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
पिता की मौत पर एसडीएम पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। सोमवार को पंचायत चुनाव सकुशल कराने की जिम्मेदारी का फर्ज याद कर उन्होंने गम को किसी के सामने छलकने नहीं दिया। रविवार को पूरे दिन पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं को चाकचौबंद कराने में जुटी रहीं। सोमवार सुबह छह बजे से एसडीएम मतदान बूथों का जायजा लेने निकल पड़ी। हालांकि पिता की मौत होने पर उनका अवकाश भी स्वीकृत कर लिया गया था। लेकिन उन्होंने कर्तव्य को प्रमुखता देकर निर्वाचन प्रक्रिया को कुशलता पूर्वक संपन्न कराया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी केशव कुमार चौधरी ने एसडीएम के हौसले को सलाम किया और संवेदना प्रकट की। डीएम ने कहा कि कोविड महामारी के पिता को खोने पर भी एसडीएम ने फर्ज को निभाकर एक मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें