फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में घुसा डंपर, चालक की मौत और क्लीनर घायल, बचाव कार्य जारी

Wed, 16 Nov 2022 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर खड़े डंपर में पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक घुस गया। इससे ट्रक के केबिन में फंसकर चालक की मौत हो गई। वहीं, क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही, क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्रक और डंपर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर खड़े ट्रक में जा घुसा। इसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर के केबिन काटकर घायल क्लीनर और चालक के शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन

घायल चालक को जिला अस्पताल के प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। बता दें कि हाईवे और सड़क के दोनों ओर खड़े होने वाले वाहन सबसे ज्यादा हादसों का कारण बनते हैं। पूर्व घटनाओं पर नजर डाली जाए, तो अब तक डेढ़ सौ से ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
इसके बावजूद इसके यह दृश्य नहीं बदलता। यातायात पुलिस और सहायक संभागीय परिवहन विभाग की अनदेखी के कारण लगातार ऐसी तस्वीरें देखने को मिलती हैं। बुधवार सुबह नौ बजे मिहौली गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में एक डंपर जा घुसा। हादसे को देख निकल रहे वाहन सवारों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में फफूंद थाना क्षेत्र के तैयापुर निवासी डंपर चालक शिव प्रताप (32) की मौत हो गई। वह क्लीनर इटावा जनपद के गांव बंदा निवासी रजनीश के साथ माल ढुलाई के लिए निकला था। घटना स्थल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें