हादसे में केबिन के उड़े परखच्चे
सोमवार रात करीब एक बजे रास्ते में कानपुर-सागर राजमार्ग पर सजेती थाना के समीप हाईवे की पार्किंग में खड़े गिट्टी लोड डंपर में पीछे से डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में केबिन के परखच्चे उड़ गए। इससे क्षतिग्रस्त केबिन में फंसकर चालक की मौके पर मौत हो गई।
क्लीनर हैलट अस्पताल रेफर
वहीं, क्लीनर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से एक तरफ का केबिन काटकर घायल क्लीनर को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकाला जा सका
सजेती थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त केबिन पीछे से दूसरे डंपर के ट्राला में बुरी तरह फंस गया था। इसके चलते काफी मशक्कत के बाद भी चालक के शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। वहीं, ट्राला का पीछे का हिस्सा काटने के बाद आगे के डंपर को हटाया गया।