फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पर खराब खड़े ट्रक से टकराया डंपर, चालक की मौत, खलासी घायल

Mon, 09 Jun 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। झांसी-कानपुर हाईवे पर भोगनीपुर थाना के देवीपुर चौराहा ओवरब्रिज के पास रविवार सुबह खराब खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार मौरंग लदा डंपर भिड़ गया। जिससे चालक व खलासी डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से फंस गए। पुलिस ने घायलों को केबिन से बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, खलासी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भोगनीपुर थाना के देवीपुर ओवरब्रिज के पास कानपुर की ओर जा रहा मौरंग लदा खराब ट्रक खड़ा था। रविवार सुबह कानपुर की ओर जा रहे मौरंग लोड डंपर पीछे से टकरा गया। जिससे डंपर की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डंपर में फंसे भोगनीपुर अहरौली शेख निवासी चालक हसीब (35) पुत्र शमी अहमद व खलासी सट्टी कथरी निवासी संजय को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। वहां डॉक्टर विकास ने हबीब को मृत बताया। जबकि घायल संजय को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक के भांजे आसिफ ने बताया कि हसीब ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
अनहोनी पर पत्नी नाजरीन, बेटी रोजी व अलीज समेत अन्य परिजन रोने लगे। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें