फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गर्मी के चलते 12वीं तक के सभी स्कूल 30 जून तक बंद, डीएम के बाद बीएसए और डीआईओएस ने भी जारी किया आदेश

Tue, 21 May 2024 11:10 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रविवार को डीएम ने 21 मई से स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया था। अब डीआईओएस और बीएसए ने भी आदेश कर दिया है। कानपुर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव सुबोध कटियार ने कहा कि सभी स्कूल बंद रहें, एसोसिएशन की ओर से यह सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भीषण गर्मी को देखते हुए जिले के कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल 21 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे। सोमवार को डीआईओएस अरुण कुमार और बीएसए सुरजीत सिंह ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन

स्कूल खुले मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ज्यादातर स्कूल सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित हो रहे थे। तपती दोपहर में बच्चे घर वापस आते थे। इस पीड़ा को देखते हुए अभिभावकों की मांग पर अमर उजाला ने स्कूल बंद करने का मुद्दा उठाया था।
इसे देखते हुए रविवार को डीएम ने 21 मई से स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया था। अब डीआईओएस और बीएसए ने भी आदेश कर दिया है। कानपुर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव सुबोध कटियार ने कहा कि सभी स्कूल बंद रहें, एसोसिएशन की ओर से यह सुनिश्चित कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें