फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: घने कोहरे के चलते तीन डंपरों की भिड़ंत, शॉर्ट सर्किट से लगी आग...चालकों ने कूदकर बचाई जान

Sat, 27 Jan 2024 12:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तड़के सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें कोहरे की वजह से एक के बाद एक तीन डंपर आपस में टकरा गए। हुई घटना, चालक मामूली घायल
विज्ञापन
auraiya accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में घने कोहरे का सितम खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार सुबह चार बजे जालौन की तरफ से आ रहे तीन डंपर घने कोहरे के कारण बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मिहौली के पास एक के बाद एक आपस में पीछे से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी की शॉर्ट सर्किट होने से उनमें आग लग गई।

विज्ञापन

चालकों ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते तीनों वाहनों से आग की लपटे निकलने लगीं। जब तक एक्सप्रेसवे के सुरक्षाकर्मी वहा पहुंचते और कोई राहत का कार्य शुरू कर पाते। आपस में भिड़ें तीनों डंपर धू-धूकर जल उठे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया।
तीनों डंपर पूरी तरह से जल चुके थे। एक्सप्रेसवे की एम्बुलेंस ने दो घायल चालकों को 50 शैय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां मामूली घायल होने के चलते इलाज के बाद उनको जाने दिया गया है। वहीं, पुलिस ने तीनों डंपरों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें