फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: कपलिंग टूटने से ट्रेन के दो हिस्से, इंजन के पीछे दौड़े डिब्बे, लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Mon, 18 Sep 2023 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat: यातायात निरीक्षक ने बताया कि झांसी में नया डिब्बा जोड़ा जाएगा।  पुखरायां और चौरा स्टेशन पर जगह नहीं होने के कारण कपलिंग टूटे डिब्बे को पामा स्टेशन पर खड़ा किए जाने के भेजा गया।
विज्ञापन
खड़ा डिब्बा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में लखनऊ-झांसी रेल रूट पर बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल, मलासा स्टेशन से निकल कर लगभग तीन बजे पुखरायां स्टेशन पहुंचने के पहले कुशीनगर एक्सप्रेस के  इंजन की कपलिंग टूट गई। इससे ट्रेन दो भागों में बंट गई। इससे इंजन आगे और पीछे ट्रेन के डिब्बे दौड़ने लगे।

विज्ञापन

गेट मैन की सूचना पर लोको पायलट ने सूझबूझ से इंजन से ही डिब्बों की गति को धीमा किया। ट्रेन को सकुशल पुखरायां स्टेशन पर खड़ा कराया गया। सहायक स्टेशन मास्टर संजय यादव ने संबंधित सूचना उच्चाधिकारियों को दी। रेल यातायात निरीक्षक सुमन पासवान मौके पर पहुंचे। 
इंजन के पीछे कपलिंग टूटने वाले ले डिब्बे की सवारियों को दूसरे डिब्बों में अर्जेंस्ट किया गया। डिब्बे को अलग कर पीछे के सभी डिब्बे इंजन में जोड़कर सुबह 7:20 पर पुखरायां स्टेशन से झांसी के लिए रवाना किया गया। यातायात निरीक्षक ने बताया कि झांसी में नया डिब्बा जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से बेखबर रहीं सवारियां
पुखरायां और चौरा स्टेशन पर जगह नहीं होने के कारण कपलिंग टूटे डिब्बे को पामा स्टेशन पर खड़ा किए जाने के भेजा गया है। बड़ा हादसा होते टल गया। ट्रेन में बैठीं सवारियां इस घटना से बेखबर रहीं। जब स्टेशन पर झटके से ट्रेन रुकी सवारी नीचे उतरी, तब जान सके कि ट्रेन दो भागों में बंट गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें