फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: केबल में फाल्ट से चार घंटे गुल रही झींझक के दो मोहल्लों की बिजली

Sat, 25 Apr 2026 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। पारेषण केंद्र कठिका से नवीन विद्युत उपकेंद्र लगरथा रोड को आने वाली 33 केवी की लाइन में अक्षयवट धाम के पास शुक्रवार की सुबह केबल बॉक्स में आग लग गई है। इससे दो मोहल्लों के बिजली गुल हो गई। करीब 5000 हजार उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशान होना पड़ा। सूचना पर पहुंचे कर्मचारियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को सही कर आपूर्ति को बहाल की।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होते ही घरों में एसी, कूलर चल रहे हैं। ऐसे में लोड बढ़ते ही पुरानी व जर्जर हो चुकी केबल जल जाती है और फाल्ट होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। अक्षयवट धाम के पास केबल बॉक्स में सुबह करीब 11 बजे फाल्ट होने से भोलानगर व खानपुर रोड स्थित दो मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे लाइनमैन ने टीम के साथ मिलकर करीब चार घंटे बाद दोपहर करीब तीन बजे फाल्ट को सही कर आपूर्ति शुरू की।
भोला नगर निवासी अभिषेक गुप्ता ने बताया कि यह एक दिन की बात नहीं है। यहां आए दिन केबल में फाल्ट होते रहते हैं। इससे पहले दो अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे से खराबी आने से पूरी रात इधर-उधर टहल कर बितानी पड़ी थी। सुबह छह बजे जब आपूर्ति शुरू की गई, तब जाकर राहत मिली। वहीं पिंकू यादव ने बताया कि 22 अप्रैल की रात दो बजे से सुबह 10:30 बजे के बीच साढ़े आठ घंटे फाल्ट की वजह से बिजली गुल रही थी। यह सिलसिला चलता रहता है लेकिन विभाग इस केबल नहीं बदल रहे हैं।
विज्ञापन

नवीन विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता पंकज कुशवाहा ने बताया कि अक्षयवट धाम के पास 33 केवी लाइन की केबल पुरानी हो चुकी है। इसे बदलकर नई केबल बिछाने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा केबल रेलवे लाइन को भी क्रॉस करती है। रेलवे लाइन ने इसके लिए अनुमति मांगी गई है। जल्द ही नई केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें