फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नशेबाज भाइयों ने सगे भाई को पीटकर मार डाला, आरोपी फरार, गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज

Fri, 24 Jun 2022 12:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शिवली कोतवाली क्षेत्र में नशेबाजी का विरोध करने पर युवक को उसके भाइयों ने ही पीट-पीटकर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। इसके साथ ही हत्या कर फरार हुए दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में शराब के नशे में गाली गलौज कर रहे छोटे भाइयों को रोकना दिव्यांग बड़े भाई को मंहगा पड़ गया। दो छोटे भाइयों ने बड़े की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने गैर इरादन हत्या में मामला दर्ज कर आरोपी भाइयों की तलाश शुरू कर दी है। घटना शिवली थाना क्षेत्र में बुधवार की रात हुई।  

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शोभन ग्राम सभा के मजरा बैरी बस्ता निवासी राजकुमार (33) एक हाथ से दिव्यांग था। वह हलवाई का काम करके परिवार का पेट पालता था। राजकुमार बुधवार रात घर के बाहर बैठा था। उसी दौरान घर के सामने वाली सड़क पर उसके छोटे भाई धीरू व वीरू निकले। दोनों ने राजकुमार को देखते ही गालियां देना शुरू कर दिया। 
राजकुमार ने मना किया, तो दोनों आपे से बाहर हो गए। दोनों ने राजकुमार को लाठी-डंडे से पीट दिया। आसपास और परिवार के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे, तो आरोपी भाई भाग गए। परिजन घायल राजकुमार को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी देर रात घर में ही उसकी मौत हो गई। पत्नी प्रीति ने गुरुवार की सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी। 

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मामले में आरोपियों के करीबी कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि गाली-गलौज करने से मना करने पर उत्तेजित छोटे भाइयों धीरू व वीरू ने बड़ भाई राजकुमार की पीटकर हत्या की है। मामले में गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
राजकुमार तीन भाइयों धीरू, वीरू, राजेश व मां सरला से अलग बांस बल्ली पर छप्पर और पॉलीथीन डाल कर पत्नी प्रीती व बच्चों सौरभ, संध्या (2) के साथ रहता था। घटना के समय वह अपने इसी घर के बाहर बैठा था। राजकुमार की मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें