फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चलाते-चलाते साे गया ड्राइवर जब उठा ताे एेसी हालत में मिली कार

Thu, 22 Feb 2018 08:46 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कठौतिया के पास तेज रफ्तार दौड़ रही लग्जरी कार के चालक को अचानक से झपकी आ गई। इससे कार डिवाइडर से टकरा कर 10 फीट ऊपर जाकर दूसरी साइड पर जा गिरी। 
विज्ञापन

 

गुरुवार सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ऊसराहार क्षेत्र में तेज गति से दौड़ रही कार अचानक डिवाइडर से टकराकर उछल गई। उछलने के बाद डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी ओर सड़क पर जा गिरी और पलटी नहीं। प्रत्यक्षदर्शी कठौतिया निवासी भगवान दास उसी समय वहां टहल रहे थे उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में सवार लोगों की मदद की।
 

कार में दिल्ली के उत्तम नगर निवासी राजेश परिवार सहित अपनी डस्टर कार से श्रावस्ती जा रहे थे। उन्हें वहां समारोह में शामिल होना था। कार में राजेश सहित कुल चार लोग थे। सुबह का समय होने के कारण राजेश को अचानक झपकी लग गई। कार की स्पीड उस समय करीब 180 की थी।

 

कार का अगला पहिया डिवाइडर से टकराकर फट गया। गाड़ी में महिला सहित सवार चार लोगों में किसी को खरोंच तक नहीं आई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई।  जिसके बाद कार को क्रेन के सहारे चौपुला पहुंचाया गया। जहां से राजेश दिल्ली चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें