फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के खलासी ने सुनाई आपबीती: बोला मेरी आंखों के सामने जिंदा जल गए तीनों, किसी ने चीखें तक नहीं सुनी

Mon, 11 Oct 2021 09:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

हाईवे पर एक ट्रेलर ट्रक को ओवर टेक करने के बाद सीधे उनके ट्रक के सामने आ गया। इससे पहले कि दोनों के चालक संभल पाते कि भिड़ंत हो गई। कुछ देर बाद दोनों वाहनों से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
हादसे में बाल-बाल बचे युवक ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सजेती में सागर हाईवे पर शनिवार देर रात ट्रक और ट्रेलर में आमने सामने की टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई। इसमें तीन लोग जिंदा जल गए, लेकिन जैसे-तैसे ट्रक से बाहर निकलकर हादसे में बचे खलासी अरविंद ने पुलिस को बताया कि रात के करीब दो बजे थे।
विज्ञापन


एक ट्रेलर ट्रक को ओवर टेक करने के बाद सीधे उनके ट्रक के सामने आ गया। इससे पहले कि दोनों के चालक संभल पाते कि भिड़ंत हो गई। कुछ देर बाद दोनों वाहनों से आग की लपटें उठने लगीं। उसने और चालक कनछेदी ने लोगों से गुहार भी लगाई लेकिन कोई बचाने नहीं आया। इसके बाद जैसे तैसे वह ट्रक से कूद गया लेकिन बाकी तीनों लोग उसकी आंखों के सामने जिंदा जल गए। अरविंद ने पुलिसकर्मी के मोबाइल से परिजनों और ट्रक कंपनी में सूचना दी। 

15 किलो मीटर तक लगी वाहनों की लाइन
हादसे के बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। दोनों छोर पर 15 किमी दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। फायरब्रिगेड के आग बुझाने और जेसीबी से ट्रकों को हटाने में सुबह का छह बज चुका था। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात पटरी पर आ सका। इस बीच कुछ वाहन घाटमपुर चौराहे से परास, बरीपाल, अनूपपुर मोड़ होकर गुजारे गए। 
विज्ञापन


छोटी-छोटी गठरियों में बांधकर भेजे गए शव
ट्रकों में आग लगने के बाद जब तब फायरब्रिगेड की टीम आती और आग बुझाती तब तक तीनों शव पूरी तरह से जल चुके थे। जेसीबी से ट्रकों को हटवाने के बाद जब शव निकाले जाने लगे तो उनके अवशेष ही बचे थे। छोटी-छोटी गठरियों में बांधकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें