फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो ट्रकों की टक्कर में चालक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

Fri, 10 Jun 2022 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दादा नगर थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
फैक्टरी के बाहर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में  दादा नगर स्थित गोल्डी मसाले फैक्ट्री के ट्रक के इंजन में पानी भरते समय दूसरे ट्रक ने चालक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल चालक ने इलाज के दौरान गुरुवार रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह परिजनों ने फैक्टरी के बाहर शव रखकर मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। काफी मशक्कत के बाद परिजनों और फैक्टरी मालिक के बीच समझौता हुआ।

विज्ञापन

दबौली वेस्ट निवासी धर्मेंद्र सिंह (51) पिछले 25 वर्षों से दादा नगर स्थित गोल्डी मसाले की फैक्ट्री में ट्रक चालक थे। परिवार में पत्नी मनोरमा देवी, बेटी आकांक्षा व दो बेटे आयुष और पीयूष हैं। रोज की तरह आठ जून को धर्मेंद्र फैक्टरी आए और ट्रक के इंजन में पानी डालने लगे। तभी दूसरे ट्रक ने बैक करते हुए धर्मेंद्र को टक्कर मार दी।
इससे धर्मेंद्र बुरी तरह से जख्मी हो गए। बेटे पीयूष सिंह ने बताया कि पिताजी को पहले बीमा अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद चांदनी नर्सिंग होम ले गए। जहां दस जून की रात आईसीयू में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी मालिक पर ठीक से इलाज ना कराने वह उचित मुआवजा दिए जाने को लेकर शव को फैक्टरी के बाहर रख दिया और हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फैक्टरी मालिक की तरफ से पत्नी को पेंशन, परिवार के एक सदस्य को नौकरी और कुछ मुआवजा देने की घोषणा की गई। जिसके बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब दो घंटे तक फैक्ट्री के बाहर बवाल चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें