कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) और संबद्ध महाविद्यालयों में पहली बार ड्रेस-कोड लागू हुआ है। यह स्नातक, परास्नातक और पीएचडी शोधार्थियों के लिए मान्य रहेगा।
अधिष्ठाता कृषि संकाय कौशल कुमार ने बताया कि विद्ववत परिषद की बैठक में ड्रेस कोड का फैसला हुआ था। सभी संकाय के छात्रों के लिए सफेद रंग की शर्ट रहेगी, जबकि पैंट के रंग में फर्क किया गया है।
सामुदायिक विज्ञान संकाय के लिए डार्क मस्टर्ड येलो, कृषि संकाय के लिए ग्रे रंग, उद्यान संकाय के लिए ओलिव ग्रीन रंग, वानिकी संकाय के लिए चाकलेट ब्राउन रंग तय हुआ है। इंजीनियरिंग संकाय के लिए काला रंग, दुग्ध प्रौद्योगिकी संकाय के लिए बेज रंग और मत्स्य विज्ञान संकाय के लिए एक्वा ब्लू रंग तय किया गया है। वहीं छात्राओं के लिए कृषि संकाय में ग्रे कुर्ता व सफेद सलवार, उद्यान संकाय में ओलिव ग्रीन कुर्ता व सफेद सलवार, वानिकी संकाय में चाकलेट ब्राउन कुर्ता व सफेद सलवार, सामुदायिक विज्ञान संकाय में डार्क मस्टर्ड येलो कुर्ता व सफेद सलवार तय हुआ है। इंजीनियरिंग संकाय में छात्राएं सफेद शर्ट व काली पैंट, दुग्ध प्रौद्योगिकी संकाय में सफेद शर्ट व बेज पैंट, मत्स्य विज्ञान संकाय में सफेद शर्ट व एक्वा ब्लू पैंट पहनेंगी।