जालौन में पानी की बोतल में भरा कीटनाशक पीने से मां और उसके दो मासूम बच्चों की हालत बिगड़ गई। तीन साल के मासूम की मौत हो गई। मां-बेटे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुठौद थाना के ग्राम पारेन मुस्तकिल निवासी निवासी बृजनंदन पुत्र लक्ष्मी ने गांव के बाहर यमुना नदी के किनारे खेत पर खीरा ककड़ी की फसल बो रखी है।
वे रोज की तरह बुधवार की देर शाम अपनी पत्नी खुशबू (26) के साथ खेत पर काम कर रहा था। उसके दोनों बेटे रितिक (5) और अजीत (3) भी वहीं खेल रहे थे। इसी बीच खेल-खेल में बच्चों ने पानी की बोतल में पास में रखा कीटनाशक मिला दिया।