फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुंदेलखंड में होने लगी ड्रैगन फ्रूट की खेती, प्रगतिशील किसान बोले- एक बार करें बुआई, 25 वर्ष तक लें उपज

Tue, 07 Nov 2023 08:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: जिला उद्यान अधिकारी  आशीष कटियार ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट इम्युनिटी बढ़ाने, खून बढ़ाने और कैंसर रोक की रोकथाम में कारगर है।
विज्ञापन
किसान ऋषि शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड की सूखी धरती पर दो किसानों ने ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की है। एक बार बुआई कर 20 से 25 वर्ष तक उपज ली जा सकती है।  पाटनपुर गांव के प्रगतिशील किसान ऋषि शुक्ला ने बताया कि कौशांबी के किसान रविंद्र कुमार पांडेय से प्रेरित होकर ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की। वर्ष 2019 में 100 पौधे लगाए। तापमान अधिक होने से काफी पौधे नष्ट हो गए थे।

विज्ञापन

इसके बाद दोबारा पौधे लगाए। अब उनके खेत में 300 प्लांट तैयार हैं। इसमें 100 पौधे फल देने लगे हैं। पिछले वर्ष करीब 50 फल हुए थे। फल 400 रुपये किलो में मौदहा के व्यापारियों को बेचे थे। गोहानी गांव के राजेंद्र सिंह ने भी 25 पौधे लगाकर खेती शुरू की है। जिला उद्यान अधिकारी  आशीष कटियार ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट इम्युनिटी बढ़ाने, खून बढ़ाने और कैंसर रोक की रोकथाम में कारगर है।

विज्ञापन

ऐसे करें ड्रैगन फ्रूट की खेती
कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रशांत ने बताया कि खेत में छह-छह फीट की दूरी में सीमेंट पोल बनवाएं। एक कतार से दूसरी कतार की दूरी आठ से 10 फीट होनी चाहिए। पोल के चारों तरफ डेढ़ से दो किलो गोबर खाद डालकर चारों कोनों में चार पौधे लगाएं। रोपाई फरवरी से अक्तूबर तक की जा सकती है। एक एकड़ में डेढ़ से दो लाख तक का खर्च आता है। प्रति वर्ष छह से आठ टन तक उपज होती है। इससे करीब 10 लाख तक की आमदनी की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें