फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकागो में रह रहीं डॉक्टर डॉ. मिली ने हैलट अस्पताल को दीं 10 बाईपैप मशीनें, मिनी वेंटिलेटर की तरह करती हैं कार्य

Sat, 08 May 2021 02:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ये मशीनें मिनी वेंटिलेटर की तरह कार्य करती हैं। वह समाजसेवी www.dpmfoundation.org संगठन से जुड़ी हैं। 
विज्ञापन
डॉ. मिली जैन ने हैलट अस्पताल को 10 बाईपैप मशीनें दान दीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिकागो में रह रहीं डॉ. मिली जैन ने कोरोना काल में कानपुर के हैलट अस्पताल को 10 बाईपैप मशीनें दान दी हैं। वह मूल रूप से कानपुर की निवासी हैं। ये मशीनें उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कालेज में अपने बैचमेट रहे और इसी कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में कार्यरत डॉ. प्रग्नेस के माध्यम से प्राचार्य डॉ. आरबी कमल को सौंपी।
विज्ञापन


ये मशीनें मिनी वेंटिलेटर की तरह कार्य करती हैं। वह समाजसेवी www.dpmfoundation.org संगठन से जुड़ी हैं। उन्होंने हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति सक्सेना को पत्र लिखकर अपने शहर के लिए कुछ करने की मंशा जाहिर की है।

उन्होंने बताया कि पिता डॉ. आईबी जैन किदवई नगर में डेंटल सर्जन हैं और बहन डॉ. जूही जैन संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास में चिकित्सक हैं। मशीनें प्राप्त करते समय हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रीता गुप्ता, मेडिसिन विभाग के डॉ. प्रेम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें