कानपुर। कानपुर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की मंडलीय पावर लिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस और इंटर स्कूल बेंच प्रेस प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। पहले दिन इंटर स्कूल बेंच प्रेस में डीपीएस कल्याणपुर के खिलाड़ियों ने सात पदक जीतकर प्रथम स्थान पाया।
पांच पदक पाकर ऑक्सफोर्ड स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज में हुई चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों में 430 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इंटर स्कूल बेंच प्रेस बालक 53 किलो भार वर्ग में सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल के प्रांशु पाठक प्रथम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्कूल के ईशान शुक्ला द्वितीय और ऑक्सफोर्ड स्कूल के अर्पित पांडेय तृतीय रहे। 59 किलो वर्ग में ऑक्सफोर्ड स्कूल के दानिश प्रथम, आशा पब्लिक स्कूल के एस अभिषेक द्वितीय, गौरव स्पोर्ट्स अकादमी के आदेश त्रिपाठी तृतीय रहे।
66 किलो वर्ग में ऑक्सफोर्ड के तनवीर खान प्रथम, डीपीएस कल्याणपुर के शौर्य वर्मा द्वितीय और दून इंटरनेशनल के अर्जुन तृतीय रहे। 74 किलो वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर के प्रांजल मिश्रा प्रथम, वुडवाइन स्कूल के आदर्श गौतम द्वितीय और दून इंटरनेशनल के मानव शर्मा तृतीय रहे।
83 किलो में डीपीएस कल्याणपुर के आदित्य अग्रवाल प्रथम, डीपीएस कल्याणपुर के आदित्य मिश्रा द्वितीय और डीपीएस बर्रा के अरनव जायसवाल तृतीय रहे। 93 किलो में डीपीएस कल्याणपुर के साहिल विज प्रथम, स्वराज इंडिया के अक्षत गौतम द्वितीय और दीनदयाल स्कूल के शिवांश अवस्थी तृतीय रहे।
105 किलो वर्ग में सरस्वती इंटर कॉलेज के आदि वर्मा प्रथम, स्कॉट वर्ल्ड स्कूल के अविरल चतुर्वेदी द्वितीय और ऑक्सफोर्ड स्कूल के अब्दुल तृतीय रहे। 120 किलो वर्ग में ऑक्सफोर्ड स्कूल के श्रेयांश सिंह प्रथम, डीपीएस कल्याणपुर के आयुष्मान द्वितीय रहे। 120 किलो से अधिक वर्ग में जय श्रीवास्तव डीपीएस कल्याणपुर ने प्रथम हासिल किया।
इससे पहले चैंपियनशिप का उद्घाटन पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश राम त्रिपाठी, वीएसएसडी कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष आनंद बिहारी श्रीवास्तव, सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन चंदोला ने किया।
चैंपियनशिप के परिणाम के आधार पर उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग टीम का चयन किया जाएगा। इस मौके पर कानपुर पावर लिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर, राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, फिजियो अभिषेक वाजपेयी, अनिल कुशवाहा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।