फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीपीएस आजादनगर, पं. दीनदयाल, सर सैयद स्कूल, केडीएमए और डीपीएस कल्याणपुर ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा दो स्थित पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन स्कूल में चल रही सीनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को लीग मैच खेले गए। इसमें डीपीएस आजादनगर, पं. दीनदयाल, सर सैयद स्कूल, केडीएमए और डीपीएस कल्याणपुर ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि पहले मैच में डीपीएस आजादनगर ने वीरेंद्र स्वरूप जाजमऊ को 4-0 से मात दी। दूसरे मैच में पं. दीनदयाल स्कूल ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में डीपीएस बर्रा को ट्राईब्रेकर में 2-0 से हराया। वहीं तीसरे मैच में केडीएमए ने डॉ. वीरेंद्र स्वरूप किदवईनगर को 2-1 से मात दी। चौथे मैच में सर सैयद स्कूल ने श्रीराम एजुकेशन सेंटर को 1-0 से पराजित किया। वहीं पांचवें मैच में डीपीएस कल्याणपुर ने मदर टेरेसा स्कूल किदवईनगर को 2-1 से हराकर अगले दाैर में प्रवेश किया। बुधवार को सभी टीमों के बीच क्वार्टरफाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें