फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मांगी इच्छा मृत्यु: दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने किया ट्वीट, कहा- मौत दे दो

Sun, 07 Mar 2021 09:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्विटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ससुरालवालों ने पांच लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर डेढ़ साल के बच्चे समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस चौकी व पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन, कोई कार्रवाई न होने पर उसने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर इच्छा मृत्यु की मांग की।
विज्ञापन


चकेरी के मंगला विहार निवासी वर्षा तिवारी ने बताया कि उनका विवाह लालबंगला निवासी युवक के साथ 29 जून 2018 को हुआ था। पति हैदराबाद स्थित पान मसाला कंपनी में अकाउंटेंट है। सास होमगार्ड है जो कानपुर में तैनात है।

हैदराबाद में ही ननद और नंदोई भी रहते हैं। आरोप है कि शादी के बाद उन दोनों ने घर आकर वर्षा को पीटा और पांच लाख रुपये दहेज में लाने की मांग की। उसके बाद से वह अपने मायके में ही रही है। इस दौरान उसे बेटा भी हुआ।
विज्ञापन


9 नवंबर 2020 को वापस ससुराल गई तो सास, ससुर, जेठ और जेठानी ने मिलकर पीटा और बच्चे समेत घर से भाग दिया। पुलिस, जन सुनवाई पोर्टल व महिला हेल्प लाइन पर शिकायत की पर कुछ नहीं हुआ। तब उसने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर इच्छामृत्यु की मांग की। मामले में चकेरी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें