फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: लापता होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडर का शव जंगल में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 07 Mar 2021 09:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरदौं गांव के होमगार्ड के सहायक कंपनी कमांडर का शव शनिवार देर रात विजयीपुर के जंगलों में मिला। गांव वालों की सूचना पर मौके मूसानगर पुलिस पहुंची। सहायक कंपनी कमांडर के पुत्र ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर हाल-बेहाल हो गया। बताया गया है कि वह तीन दिन से लापता थे। शनिवार को पुत्र ने भोगनीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों ने शरीर पर एसिड डालकर हत्या की आशंका जताई है। भोगनीपुर के गिरदौं गांव के रतन वर्मा ने बताया कि उसके पिता रामचंद्र वर्मा (55) होमगार्ड में सहायक कंपनी कमांडर के पद पर कंपनी नंबर 50 मलासा थाना बरौर में तैनात थे।

तीन मार्च को ड्यूटी के बाद जिला कार्यालय होते हुए घर आए थे। इसके बाद सिविल कपड़ों में बाइक से किसी रिश्तेदारी में निमंत्रण में जाने की बात कहकर निकले थे। दो दिन बीत जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटे। जानकारी करने पर पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


शनिवार देरशाम भोगनीपुर में तहरीर देने पर गुमशुदगी दर्ज की गई। जिसकी जांच करने पहुंचे कोतवाल रामबहादुर पाल ने गांव पहुंच कर जानकारी की। देररात मूसानगर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव के जंगल में शव पड़े होने की सूचना मिली। शव तीन दिन पुराना बताया गया है।

शरीर पर फफोले भी पड़े थे। परिजनों ने शरीर पर एसिड डालकर हत्या की आशंका जताई है। मूसानगर थाना प्रभारी दीपक सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। बेटे रतन ने पहुंचकर शव की पहचान की। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें