फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: कुत्ते ने बिल्ली को काटा, बिल्ली ने बाप-बेटे को...चली गई जान, मां-बेटी का चल रहा है इलाज

Sat, 02 Dec 2023 01:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: 21 नवंबर को एक शादी समारोह में भोपाल गए बेटे अजीम की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। इसके बाद 28 नवंबर को शिक्षक इम्तियाजुद्दीन की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक बाप-बेटे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात जिले के अकबरपुर कस्बे के अशोक नगर में रहने वाले शिक्षक इम्तियाजुद्दीन की पालतू बिल्ली पर 15 नवंबर को आवारा कुत्ते ने हमलाकर दिया था। इसके बाद परिवार के लोग बिल्ली का इलाज कराते रहे। इसी बीच बिल्ली भी हमलावर होने लगी।

विज्ञापन

बिल्ली ने इम्तियाज, उनके बेटे अजीम, पत्नी नौशाद अख्तर, बेटी बुशरा को पंजे मार जख्मी कर दिया। परिवार के लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर जाकर टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया। मगर कुत्ते के बिल्ली को काटने की जानकारी छिपा ली।
21 नवंबर को एक शादी समारोह में भोपाल गए बेटे अजीम की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। इसके बाद 28 नवंबर को शिक्षक इम्तियाजुद्दीन की मौत हो गई। दोनों की मौत के बाद रैबीज इंफेक्शन से मौत होने की बात कही गई है।

विज्ञापन

मां-बेटी का इलाज चल रहा है
मां-बेटी का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार पहुंच जानकारी की थी। नगर पंचायत के सभासद शमीम अहमद ने मोहल्ले में सैनिटाइजेशन कराया है। स्वास्थ्य विभाग मां-बेटी की निगरानी कर रहा है। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि जो लक्षण बताए गए हैं, वह रेबीज के ही थे।
विज्ञापन

जांच के बाद ही सही पता चल सकेगा
रेबीज का संक्रमण खतरनाक होता है। अगर कोई भी व्यक्ति अपने घर में पालतू जानवर कुत्ता या बिल्ली पालता है, तो उसे रेबीज का इंजेक्शन लगवा लेना चाहिए। इसस घरवालों और बच्चों को कोई दिक्कत ना हो। फिलहाल, पिता-पुत्र की मौत कैसे हुई है। जांच के बाद ही उसका सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें