फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सालों से नहीं हुई नई एंटीबायोटिक की खोज, भूलकर भी बच्चों को न दें ये दवाएं

Mon, 20 May 2019 04:35 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : गूगल
विज्ञापन
बच्चों के बीमार पड़ने पर माता-पिता खुद दवाएं खरीदकर न दें। खास तौर पर जुकाम और डायरिया में एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ माता-पिता डॉक्टर पर एंटीबायोटिक लिखने का दबाव बनाते हैं। एंटीबायोटिक अधिक खाने से व्यक्ति रिसेस्टेंट हो जाता है। फिर उस पर एंटीबायोटिक असर नहीं करती।
विज्ञापन


यह बात भारतीय बाल रोग अकादमी के बैनर तले एंटीबायोटिक पर आयोजित कार्यशाला में कही गई। बाल रोग विशेषज्ञों ने तय किया कि कम से कम दवाएं देंगे और जरूरत पड़ने पर ही एंटीबायोटिक लिखेंगे।

बताया गया कि 30 सालों से किसी नई एंटीबायोटिक की खोज नहीं हुई है। अगर व्यक्ति रिसेस्टेंट हो गया तो इलाज में दिक्कत होती है। लोगों को जागरूक किया जाए कि नीम-हकीमों से दवाएं न ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें