कानपुर में नौबस्ता के बौद्ध नगर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से रविवार रात करीब तीन बजे पांच किशोर बंदी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार कमरे के पीछे की खिड़की का जाल तोड़कर लड़के भागे हैं। जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया। फरार लड़कों में तीन कानपुर, एक बिहार व एक फतेहपुर के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी संबंधित थाने की पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।