फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने पूछा, कलीम राशन मिला है

विज्ञापन
चेकरी के ओमपुरवा में कम्युनिटी किचन पूड़ी तलते जिलाधिकारी ब्रह्रदेव राम तिवारी फोटो गौरव कन्नौ
विज्ञापन
डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने लॉकडाउन बढ़ने के बाद बुधवार को होम डिलीवरी व्यवस्था देखने चकेरी के लाल बंगला परदेवनपुर पहुंचे। वह अचानक क्षेत्रीय निवासी मोहम्मद कलाम के घर पहुंच गए। घर में मोहम्मद कलीम अपने बच्चों के साथ बैठे मिले। डीएम ने उनसे पूछा कि कोई समस्या तो नहीं, राशन मिल रहा है। इस पर कलीम ने बताया कि बुधवार को ही 20 किलो निशुल्क राशन मिला है। फिर डीएम ने उनकी बेटी आइशा से बातें कीं और उसे टाफियां भी दीं।
विज्ञापन

यहां डीएम ने देखा कि एक गली में सीढ़ी लगाकर रास्ता बंद किया गया। इस पर डीएम मोहल्ले के अंदर पहुंचे और लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि अनजान व्यक्ति गली में न आए, इसलिए यह व्यवस्था की गई है। बताया कि जो भी सब्जी फल वाले आते हैं, पहले उनका आधार कार्ड देखते हैं फिर आने देते हैं। इस पर डीएम ने कहा कि आप ही लोग सही मायने में सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का सही पालन कर रहे हैं। डीएम ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जानकारी ली। इसी बीच मोहल्ले में सब्जी वाला पहुंचा तो डीएम ने उससे सब्जी के दाम पूछे।
डीएम ने आइसक्रीम एजेंसी के संचालक से बात की और कहा कि होम डिलीवरी के जरिए आइसक्रीम बेची जा सकती है। डीएम एक मेडिकल स्टोर पहुंचे। स्टोर के संचालक से पूछा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए ही सबको दवा देते हैं न। इसके बाद डीएम ने जगईपुरवा, आनंद नगर का भ्रमण किया। डीएम ने पार्षद शरद बाजपेई की ओर से संचालित कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने खाना बनाने में सहयोग करते हुए पूड़ियां भी तलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें